दीपावली और छठ पूजा के दौरान शांति व्यवस्था के लिए सीवान, बिहार जा रही बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की E कंपनी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बलिया में बस हादसा: बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के 29 जवान घायल, सभी की हालत स्थिर
बलिया, उत्तर प्रदेश—दीपावली और छठ पूजा के दौरान शांति व्यवस्था के लिए सीवान, बिहार जा रही बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की E कंपनी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना देर रात करीब 12:30 बजे थाना बैरिया क्षेत्र के चांद दियर पेट्रोल पंप के पास हुई, जब देहरी आन सोन, रोहतास से प्राइवेट बस में सवार पुलिस टीम का वाहन अनियंत्रित हो गया। हादसे में कुल 29 जवान घायल हुए।
घटना के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 10 जवानों को बेहतर इलाज के लिए बलिया के सदर अस्पताल भेजा गया, जबकि 19 जवानों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवर्षा बैरिया में चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, सभी घायल जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।
पुलिस अधीक्षक बलिया, विक्रांत वीर, ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकीय सेवाओं की भी व्यवस्था की गई है ताकि घायलों को तुरंत और समुचित इलाज मिल सके।
COMMENTS