Thursday, March 12, 2026

नारी शक्ति को नमन: भाजपा जिला गौतमबुद्धनगर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर, भाजपा नेताओं ने किया प्रेरक संबोधन

Bahrampur , Latest Updated On - Mar 09 2026 | 17:38:00 PM
विज्ञापन

भाजपा जिला गौतमबुद्धनगर ने 9 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “नारी शक्ति को नमन” कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर महिलाओं के समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

आज दिनांक 9 मार्च 2026 को गौतमबुद्धनगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम “नारी शक्ति को नमन” आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम तिलपता गोलचक्कर पर भाजपा जिला कार्यालय के परिसर में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मानित करना और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देना था।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता चेची उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पटका उढ़ाकर स्वागत किया गया, जिसमें प्रोफेशर, वकील, चिकित्सक, शिक्षिकाएं और जिले की प्रबुद्ध महिलाएं शामिल थीं।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा बढ़ी है। उन्होंने विशेष रूप से देश की बेटियों द्वारा किए गए साहसिक कार्यों का उल्लेख किया और कहा, “पिछले वर्ष आप्रेशन सिंदूर में पहलगाम हमले का बदला देश की बहादुर बेटियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर वियोमिका सिंह ने लिया। यह उदाहरण दर्शाता है कि महिलाएं हर क्षेत्र में देश की सुरक्षा और गौरव में योगदान दे सकती हैं।


आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा और गति मिली है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नारी शक्ति समाज की प्रेरणा और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है। हमें मिलकर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत करना होगा।”

बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता चेची ने कहा कि महिलाएं आज आर्थिक, राजनीतिक, कृषि, औद्योगिक और सैन्य क्षेत्रों सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के हर अंग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण देने जैसे निर्णयों से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकारें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं, जिससे महिलाएं शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, अर्पणा सिंह, डॉ. संगीता रावल, संगीता तिवारी, प्रीति सिंह बघेल, ज्योति सिंह, मुकेश भाटी, बॉबी देवी, यशोधा सिंह, अनीता शिशोदिया, अंजलि शिशोदिया, शांति सिंह, अंजू पंडीर, लक्ष्मी सूर्यकला सहित जिले की अनेक शिक्षित, प्रगतिशील और प्रेरक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा जिला गौतमबुद्धनगर ने यह संदेश दिया कि समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है और सरकार की नीतियां महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और सशक्त जीवन सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के योगदान की सराहना और उनके सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिला सशक्तिकरण, भाजपा गौतमबुद्धनगर, नारी शक्ति, महिला सम्मान, योगी सरकार, महिला मोर्चा, महिला योजनाएं, अभिषेक शर्मा, लता चेची

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा