दृष्टि कोचिंग सेंटर, नोएडा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने छात्रों और स्टाफ को हेल्पलाइन सेवाओं और डिजिटल सुरक्षा की जानकारी दी।
पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार और पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत दृष्टि कोचिंग सेंटर, नोएडा में महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों, छात्राओं और कोचिंग सेंटर के स्टाफ को वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस हेल्पलाइन 112 के माध्यम से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साइबर सुरक्षा टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया की सुरक्षित उपयोग विधियों और डिजिटल व्यवहार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

बालिकाओं और महिलाओं को साइबर सुरक्षा, डिजिटल एरेस्ट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के महत्व पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। उपस्थित सभी को यह समझाया गया कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए, ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

यह पहल न केवल महिला सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से की गई, बल्कि छात्रों और स्टाफ को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करने और हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व को समझाने में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
COMMENTS