ग्रेटर नोएडा, 21 अप्रैल: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग में राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के जन संपर्क अधिकारी श्री शिवानंद पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना पांडेय ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत क्विज प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विभाग के कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं की घोषणा मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने मिलकर की।
-
प्रथम स्थान: एमए जनसंचार की छात्राएं सिमरन तोमर और सिद्धिया शर्मा
द्वितीय स्थान: बीए जनसंचार द्वितीय वर्ष की छात्राएं माधुरी और सुनिधि

श्री शिवानंद पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए जनसंपर्क के इतिहास, महत्व और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "जन संपर्क महज छवि सुधारने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह संस्थान और समाज के बीच एक सेतु का कार्य करता है।"
प्रो. वंदना पांडेय ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में जन संपर्क को सकारात्मक संवाद और भविष्यदृष्टि का क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि "जन संपर्क अधिकारी संस्थान की छवि को बनाते और संवारते हैं। मीडिया करियर में यह एक अहम और स्थायी विकल्प है।"
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनीत कुमार ने किया और डॉ. कुमार प्रियतम ने आभार व्यक्त किया। क्विज प्रतियोगिता का सफल संचालन डॉ. आशुतोष वर्मा, डॉ. प्रतिमा, छात्र प्रकाश कुमार और छात्रा वंशिका मिश्रा ने मिलकर किया। विभाग के अधिकांश छात्र-छात्राएं इस ज्ञानवर्धक आयोजन के साक्षी बने।
COMMENTS