बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के रोडशो ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया। जनता में परिवर्तन की लहर और विपक्षी गठबंधन के प्रति जोश साफ नजर आया। 
                                
															
                                    
								  
								
																
																
								 
बिहार की राजनीति में सोमवार को उस वक्त नया मोड़ आया जब कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाद्रा ने समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में एक भव्य रोडशो का नेतृत्व किया। हजारों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी, लोगों के हाथों में कांग्रेस और महागठबंधन के झंडे थे, और हर तरफ “प्रियंका तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारे गूंज रहे थे।
प्रियंका गांधी खुली गाड़ी में खड़ी होकर जनता का अभिवादन कर रही थीं। भीड़ में महिलाओं, युवाओं और किसानों की भारी उपस्थिति ने स्पष्ट संकेत दिया कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा—

“बिहार के लोगों ने वर्षों से जेडीयू और भाजपा के कुशासन को सहा है। अब वक्त है परिवर्तन का, अब वक्त है सम्मान और विकास का।”
रोसड़ा की गलियों से लेकर मुख्य बाजार तक भीड़ का जोश थमता नजर नहीं आया। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महागठबंधन समर्थकों ने प्रियंका के स्वागत में फूलों की बारिश की। राजनीतिक विश्लेषक इसे महागठबंधन की बड़ी वापसी की दस्तक बता रहे हैं।
जनता में इस रोडशो के बाद यह चर्चा है कि इस बार महागठबंधन भारी बहुमत से सत्ता में लौट सकता है।
 
							 
						
COMMENTS