गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत छात्राओं, महिलाओं और कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर, और आत्मरक्षा संबंधी कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश और प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं व स्टाफ को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस हेल्पलाइन नंबर, साइबर फ्रॉड, और महिला उत्पीड़न संबंधी कानूनों की जानकारी दी।
महिलाओं व बालिकाओं को डिजिटल सुरक्षा, सोशल मीडिया का जिम्मेदार उपयोग और “डिजिटल अरेस्ट” जैसी धोखाधड़ियों से बचाव के उपाय बताए गए।\

पुलिस अधिकारियों ने गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों पर सकारात्मक संवाद किया।
साइबर टीम ने स्कूलों व कंपनियों में जाकर पासवर्ड सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग ईमेल और डेटा प्रोटेक्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी गांव, कस्बे, स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड पर जाकर प्रतिदिन जागरूकता फैलाने के साथ हेल्पलाइन नंबरों वाले पम्पलेट भी वितरित कर रही हैं।
यह अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में पुलिस का सशक्त कदम साबित हो रहा है।
COMMENTS