Friday, December 12, 2025

नोएडा से शुरू हुआ बड़ा स्वास्थ्य अभियान कब और कैसे बदलेगा देश का भविष्य?

महिला स्वास्थ्य, परिवार की मजबूती और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा राष्ट्रीय आंदोलन

Noida , Latest Updated On - Sep 17 2025 | 20:30:45 PM
विज्ञापन

नोएडा स्थित राष्ट्रीय जैविक संस्थान (एनआईबी) से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के देशव्यापी अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” का शुभारंभ आज नोएडा स्थित राष्ट्रीय जैविक संस्थान (एनआईबी) में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम भी उपस्थित रहे।