Friday, November 06, 2026

परौंख से राष्ट्रपति भवन तक का सफर! रामनाथ कोविन्द ने योगी सरकार के कामकाज पर क्या कहा, लखनऊ में खोले जीवन के कई राज

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने आत्मकथा ‘भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा, मेरा जीवन, मेरा संघर्ष’ के हिंदी संस्करण का विमोचन करते हुए उत्तर प्रदेश में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और सतीश महाना ने भी उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया।

New Delhi , Latest Updated On - Oct 14 2026 | 15:20:00 PM
विज्ञापन

लखनऊ में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने अपनी आत्मकथा के विमोचन समारोह में उत्तर प्रदेश के विकास, गरीबों को आवास, शिक्षा, महाकुंभ और युवाओं की राजनीतिक भागीदारी पर विचार साझा किए। उन्होंने योगी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन

एक साधारण गांव से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने का सफर आखिर किन संघर्षों, संस्कारों और फैसलों से होकर गुजरता है? पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की आत्मकथा ‘भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा, मेरा जीवन, मेरा संघर्ष’ के हिंदी संस्करण के विमोचन समारोह में इसी यात्रा की कई महत्वपूर्ण स्मृतियां सामने आईं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लक्ष्य पर भरोसा जताया।

रामनाथ कोविन्द ने कहा कि वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश को नई ऊर्जा मिली। उन्होंने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के अनुरूप उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के प्रयासों को गति मिली है। उनके अनुसार, विकास योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना चाहिए, ताकि रोजगार, शिक्षा और आर्थिक प्रगति के अवसर व्यापक हों।