सुल्तानपुर : शहर के तिकोनिया पार्क में 350 से अधिक लोगों ने ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता। विभिन्न दलों के युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी में विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में जताई आस्था। पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का हुआ आवाहन। लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष आरए वर्मा, आलोक आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी आदि लोगों की रही सक्रिय भागीदारी।