दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने नारायणा और चाँदनी चौक वार्ड के विस्तारक एवं बूथ प्रबंधक सम्मेलनों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निगम उपचुनाव में अपने परिचित मतदाताओं को जोड़ने और “हमारे वोट लंच से पहले” के संकल्प के साथ काम करने का आव्हान किया। नारायणा और चाँदनी चौक वार्ड भाजपा के परंपरागत गढ़ हैं, जहां जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी रणनीति बनाई जा रही है। दिल्ली के सभी 12 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। संगठन महामंत्री पवन राणा ने इस उपचुनाव को 2027 के मुख्य नगर निगम चुनाव की तैयारी बताया।
दिल्ली में आगामी नगर निगम उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है।
आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने नारायणा और चाँदनी चौक वार्ड के विस्तारक एवं बूथ प्रबंधक सम्मेलनों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने परिचितों और मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने का आग्रह किया और कहा कि उनका ध्येय होना चाहिए – "हमारे वोट लंच से पहले"।

नारायणा वार्ड सम्मेलन में करोलबाग जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर, नारायणा मंडल अध्यक्ष अंशु तंवर, विधायक उमंग बजाज और हरीश खुराना, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रावत, मंत्री सोना कुमारी और पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा सहित सभी विस्तारक और बूथ प्रबंधक मौजूद रहे।
वहीं चाँदनी चौक मंडल के सम्मेलन में सांसद प्रवीण खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, जिला प्रभारी राजेश भाटिया, चुनाव संयोजक पंकज जैन और मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा उपस्थित रहे।
श्री सचदेवा ने कहा कि ये दोनों वार्ड भाजपा के परंपरागत गढ़ हैं। नारायणा में विपरीत परिस्थितियों में भी 2022 में जीत हासिल की गई थी, जबकि चाँदनी चौक में छोटे अंतर से हार हुई थी। अब मतदाता पछता रहा है और भाजपा पुनः इन दोनों वार्डों में जीत हासिल करेगी।
दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री श्री पवन राणा ने कहा कि यह उपचुनाव कार्यकर्ताओं के लिए 2027 के मुख्य नगर निगम चुनाव की तैयारी का अवसर है। हमें हाल ही में 2024 और 2025 में मिली सफलता को दोहराना है।

आज दिल्ली के सभी 12 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने डोर टू डोर अभियान चलाकर जनता से संपर्क किया। नारायणा वार्ड से डॉ. चंद्रकांता शिवानी, चाँदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता, मुंडका से जयपाल सिंह दराल, शालीमार बाग बी से अनीता जैन और अन्य वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क किया।
यह अभियान भाजपा की मजबूत संगठन क्षमता और आगामी चुनावों की रणनीति का परिचायक है।
COMMENTS