दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (आरके पुरम) ने आदर्श नगर थाने के क्रूर हत्या के प्रयास मामले में वांछित घोषित अपराधी अहमद रज़ा उर्फ सद्दाम को जयपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी 12 जनवरी 2025 से फरार था।
क्राइम ब्रांच, आरके पुरम की टीम ने आदर्श नगर थाने के चर्चित हत्या के प्रयास (FIR No. 33/2025) मामले में फरार चल रहे घोषित अपराधी अहमद रज़ा उर्फ सद्दाम (26) को जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को 26 नवंबर 2025 को माननीय न्यायालय (JMFC) द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। वह 12 जनवरी 2025 से फरार था। गिरफ्तारी धारा 35(1)(D) BNSS के तहत की गई है।
यह कार्रवाई इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में, एसीपी/NDR उमेश बर्थवाल और डीसीपी क्राइम पंकज कुमार की देखरेख में एसआई मुकेश सिंह, एएसआई संजय और एचसी धर्मेंद्र की टीम ने अंजाम दी। मामला 12 जनवरी 2025 की रात करीब 8:30 बजे आजादपुर फ्लाईओवर के पास वाइन शॉप क्षेत्र में हुए हिंसक हमले से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता शाहजहां को धारदार हथियार से कई चोटें आई थीं। डॉक्टर की राय पर धारा 109 BNSS भी जोड़ी गई थी।

लगातार तकनीकी सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और फील्ड वेरिफिकेशन के जरिए आरोपी की लोकेशन जयपुर में ट्रेस की गई। 10 फरवरी 2026 को छापेमारी कर उसे काबू किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी आजादपुर मंडी में फल विक्रेता है और पूर्व में लूट, स्नैचिंग व आर्म्स एक्ट समेत 5 आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है।
COMMENTS