Thursday, February 12, 2026

सुल्तानपुर में व्यापारियों संग संवाद क्या जीएसटी सुधार बदल देंगे कारोबार का भविष्य?

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जीएसटी के लाभ गिनाए, व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की

Ghaziabad , Latest Updated On - Sep 29 2025 | 20:20:36 PM
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर में मंत्री ए.के. शर्मा ने व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने जीएसटी सुधारों की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस व्यवस्था ने पारदर्शिता और सरलता बढ़ाई है। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और राज्य सरकार की नीतियों की सराहना की।

विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस संवाद कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए जीएसटी रिफॉर्म की विशेषताओं और दीर्घकालिक लाभों पर विस्तार से चर्चा की।


श्री शर्मा ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था ने पूरे देश के व्यापार को एकरूपता प्रदान की है। इससे न केवल कराधान प्रणाली आसान हुई है बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सुधारों से व्यापारियों को दीर्घकालिक लाभ मिलेंगे और भारतीय अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।


संवाद कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से व्यवसाय करना आसान हुआ है और कर प्रणाली की जटिलताओं से काफी हद तक राहत मिली है।