सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई से गिरफ्तार आरोपी विजय दास ने अपराध स्वीकार किया, पुलिस ने की पुष्टि।
सैफ अली खान पर हमले के आरोपी विजय दास ने गिरफ्तारी के बाद अपराध स्वीकार किया।
सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई से गिरफ्तार आरोपी विजय दास ने अपराध स्वीकार किया, पुलिस ने की पुष्टि।
मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। रविवार तड़के मुंबई पुलिस ने ठाणे से आरोपी विजय दास को गिरफ्तार किया, जिसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। आरोपी विजय दास एक रेस्तरां में वेटर के तौर पर काम करता है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार रात को सैफ अली खान पर उनके घर में हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।
वहीं, दुर्ग आरपीएफ ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। आरपीएफ प्रभारी संजीव सिन्हा के अनुसार, मुंबई पुलिस द्वारा भेजी गई तस्वीर के आधार पर युवक को पकड़ा गया।
COMMENTS