ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा क्षेत्र में खसरा नंबर 333, 334, 335 पर ‘तुलसी वाटिका’ नाम से अवैध कॉलोनाइजर प्रोजेक्ट संचालित होने का मामला सामने आया है। अधिसूचित जमीन पर खुलेआम अतिक्रमण के बीच GNIDA की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं और मिलीभगत के आरोप भी लग रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा, संवाददाता।
ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्रों में अतिक्रमण का खेल लगातार जारी है। खासकर वैदपुरा क्षेत्र के खसरा नंबर 333, 334 और 335 में अवैध निर्माण खुलेआम चल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां ‘तुलसी वाटिका’ नाम से कॉलोनाइजर प्रोजेक्ट धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। प्लॉटिंग से लेकर निर्माण तक का काम बिना किसी रोक-टोक के जारी है, जिससे प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आरोप यह भी लग रहे हैं कि भू-माफियाओं और GNIDA के कुछ विभागों के बीच मिलीभगत के चलते यह अवैध निर्माण लगातार बढ़ रहा है। अधिसूचित जमीन पर इस तरह का खुला अतिक्रमण होना और उस पर कार्रवाई न होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला प्राधिकरण की नजर में होने के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
अब देखने वाली बात यह है कि
क्या प्राधिकरण इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करता है या अतिक्रमण इसी तरह जारी रहता है।
COMMENTS