Tuesday, April 07, 2026

पुडुचेरी में ‘दिल्ली बनाम जनता’ की बहस तेज: राहुल गांधी ने उठाया राज्य का मुद्दा, लगाए गंभीर आरोप

LG की भूमिका पर सवाल, अदाणी से लेकर बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तक—राहुल गांधी के बड़े आरोप और वादे

New Delhi , Latest Updated On - Apr 06 2026 | 15:23:00 PM
विज्ञापन

पुडुचेरी में जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया और केंद्र सरकार व LG की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कई बड़े चुनावी ऐलान किए।

विज्ञापन

पुडुचेरी की राजनीति में उस समय नया मोड़ आ गया जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यहां आयोजित एक बड़ी जनसभा में केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला।

राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी नहीं चाहती कि इस केंद्र शासित प्रदेश को दिल्ली से नियंत्रित किया जाए।

“पुडुचेरी को अपने लोग चलाएं”

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान स्थिति में पुडुचेरी की सरकार जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करती, बल्कि यह दिल्ली से थोपी गई व्यवस्था जैसी लगती है।

उन्होंने कहा, “पुडुचेरी को यहां के लोग ही चलाएं और शासन भी उनके हाथ में हो।”

 LG की भूमिका पर सवाल

राहुल गांधी ने उपराज्यपाल (LG) की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि यहां LG “राजा की तरह शासन” करें।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पुडुचेरी को रिमोट कंट्रोल के जरिए चला रही है और LG का इस्तेमाल जनता की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और लंबे समय से स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराए जा रहे, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।


 उद्योग और रोजगार पर चिंता

राहुल गांधी ने पुडुचेरी की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि कभी मजबूत रहा औद्योगिक और टेक्सटाइल सेक्टर अब गिरावट की ओर है।

उन्होंने कहा कि सैकड़ों फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं और रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है।

अदाणी पर निशाना

अपने भाषण में राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडानी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी पुडुचेरी को उनके हवाले करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कराईकल पोर्ट पहले ही अदाणी को दिया जा चुका है और “Adani Electricity Puducherry Limited” के जरिए बिजली आपूर्ति भी उनके नियंत्रण में जा सकती है।

“फर्जी दवाओं का केंद्र बन गया पुडुचेरी”

राहुल गांधी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी आज नकली दवाओं के निर्माण का केंद्र बन चुका है और यहां बड़े पैमाने पर फर्जी दवाइयां बनाई जा रही हैं, जिन्हें देशभर में भेजा जा रहा है।

उन्होंने इसे “सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि जानलेवा भ्रष्टाचार” बताया।


 भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि पुडुचेरी में हर सरकारी ठेके पर 30 प्रतिशत कमीशन लिया जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शराब के लाइसेंस भी कमीशन के आधार पर दिए जा रहे हैं और शराब की दुकानें स्कूलों तथा धार्मिक स्थलों के पास खोली जा रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने मंदिरों की जमीन कब्जाने का भी आरोप लगाया।

कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि लोग रात में बाहर निकलने से डरते हैं और महिलाएं तथा बच्चे असुरक्षित महसूस करते हैं।

 नशे की बढ़ती समस्या

राहुल गांधी ने कहा कि पुडुचेरी में ड्रग्स का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि खुद LG ने स्वीकार किया है कि स्कूल के छात्रों में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

कांग्रेस के बड़े वादे

जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने कई अहम चुनावी वादे भी किए—


  • बेरोजगार युवाओं को हर महीने 2,000 रुपये की सहायता
  • निजी और सरकारी क्षेत्र में 30,000 नई नौकरियां
  • महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा
  • सरकारी नौकरियों में आयु सीमा 40 वर्ष तक बढ़ाना
  • हर परिवार को 20 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा

जनता को मिले अपनी सरकार”

राहुल गांधी ने कहा कि सबसे जरूरी है कि पुडुचेरी के लोगों को अपनी सरकार में आवाज मिले।

उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस सरकार बनने के छह महीने के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे।

पुडुचेरी में राहुल गांधी का यह भाषण कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को सामने लाता है।

जहां उन्होंने एक ओर केंद्र सरकार और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए, वहीं दूसरी ओर जनता को कई अहम वादों के जरिए साधने की कोशिश की।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुडुचेरी की जनता इन दावों और वादों को कितना समर्थन देती है और आने वाले चुनावों में इसका क्या असर देखने को मिलता है।

विज्ञापन

पुडुचेरी राजनीति | राहुल गांधी | राज्य का दर्जा | LG विवाद | कांग्रेस वादे | बेरोजगारी भत्ता | अदाणी मुद्दा | चुनावी रैली 

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा