भारतीय दूतावास, अबू धाबी में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस 2026 समारोह ने प्रवासी भारतीयों को संस्कृति, परंपरा और भावनात्मक एकता के सूत्र में बांध दिया।
भारतीय दूतावास, अबू धाबी के भव्य सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का आयोजन अत्यंत गरिमा, उत्साह और सांस्कृतिक वैभव के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल एक औपचारिक कार्यक्रम था, बल्कि विदेश की धरती पर उत्तर प्रदेश की आत्मा, संस्कार और सांस्कृतिक पहचान को जीवंत करने वाला ऐतिहासिक क्षण भी बना।

इस विशेष अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात में निवास कर रहे उत्तर प्रदेश मूल के 300 से अधिक प्रवासी भारतीयों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और अपने प्रदेश की समृद्ध विरासत पर गर्व व्यक्त किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की लोक कला, पारंपरिक नृत्य, लोक संगीत, पारंपरिक वेशभूषा एवं स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया।

इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में समिति सदस्यों अभिषेक तिवारी, अविनाश दुबे, रमेश सेठ, विभूति द्विवेदी, जय प्रकाश पांडेय, विवेक तिवारी एवं संजीत गुप्ता की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। वहीं कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं में एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य — राकेश पांडे, अमित तिवारी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रुद्र चतुर्वेदी एवं प्रशांत जी तथा कल्चरल कमेटी का विशेष योगदान रहा।

मंच संचालन डॉ. निशी, डॉ. शालिनी एवं रुचिरा जी द्वारा अत्यंत प्रभावशाली, अनुशासित और गरिमामयी ढंग से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय दूतावास, अबू धाबी के अधिकारी आदरणीय प्रेम चंद जी की उपस्थिति ने समारोह की शोभा को और बढ़ाया। साथ ही सभी यूएई कमेटी लीड्स की मौजूदगी ने आयोजन को सशक्त आधार प्रदान किया।

यूपी परिवार यूएई द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों के लिए सांस्कृतिक एकता, भावनात्मक जुड़ाव और गौरव की एक अमिट स्मृति बन गया, जो लंबे समय तक प्रेरणा देता रहेगा।
COMMENTS