Sunday, February 15, 2026

जल संरक्षण के लिए ‘कैच द रेन’ अभियान का जनपद में सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश

जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के लिए जिलाधिकारी की अहम बैठक में कार्ययोजना तैयार

Noida , Latest Updated On - Jun 02 2025 | 10:30:00 AM
विज्ञापन

गौतम बुद्ध नगर में भूगर्भ जल स्तर बढ़ाने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित विभागों को ठोस निर्देश दिए। बैठक में रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना, जल निकायों का नवीनीकरण, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों पर जोर दिया गया। सभी विभागों को कार्य प्रगति का समुचित रिकॉर्ड जेएसए पोर्टल पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया।

विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक

गौतम बुद्ध नगर, 02 जून 2025 — भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ के जनपद में प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के तहत पारंपरिक जल निकायों का नवीनीकरण, बोरवेल पुनर्भरण, वाटरशेड विकास, गहन वृक्षारोपण, छोटी नदियों के कायाकल्प एवं जल संचयन संबंधी विविध कार्य किए जाएंगे। साथ ही जिले के सभी सरकारी एवं अर्ध-सरकारी भवनों पर रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की अनिवार्य स्थापना सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, हाई राइज सोसायटी एवं नगरीय क्षेत्रों के पार्क व सार्वजनिक स्थलों में वर्षा जल संचयन के प्रभावी उपाय किए जाएं।

जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई विभाग को वन विभाग के साथ समन्वय कर तालाबों और हिंडन नदी के किनारे व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने और इसके डाटा को जल शक्ति अभियान पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही, नालों से तालाबों में जाने वाले गंदे पानी की शुद्धि हेतु वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने पर भी जोर दिया गया ताकि भूगर्भ जल प्रदूषित न हो।

उन्होंने शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केंद्र और भूगर्भ जल विभाग को जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जे.एस.ए. पोर्टल पर कार्य प्रगति की जिम्मेदारी सौंपी और लापरवाही को कतई बर्दाश्त न करने का स्पष्ट निर्देश दिया। सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने वाटर कंजर्वेशन प्लान को जियो टैगिंग सहित सहायक अभियंता लघु सिंचाई विकास भवन में सौंपने को कहा गया।

मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार सिंह, भूगर्भ जल विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केंद्र, नगर पालिका, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन

#CatchTheRain #WaterConservation #RainwaterHarvesting #GroundwaterRecharge #EnvironmentProtection

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा