Wednesday, February 25, 2026

ग्रेनो में श्रमिकों के लिए ऐतिहासिक कदम: ईकोटेक-3 में खुला पहला श्रमिक सुविधा केंद्र

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया शुभारंभ, उद्योगों और कारीगरों के बीच बनेगा सीधा सेतु

noida , Latest Updated On - Feb 24 2026 | 13:01:00 PM
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईकोटेक-3 में पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू हो गया है। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बने इस केंद्र का उद्घाटन दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया। यह केंद्र श्रमिकों और उद्यमियों के बीच समन्वय स्थापित करेगा।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में उद्योग और श्रमिकों के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सेक्टर ईकोटेक-3 में ग्रेटर नोएडा का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू हो गया है। सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इसका विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी उद्यमी संगठन को सौंप दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि उद्योगों को चलाने के लिए कुशल कारीगरों की आवश्यकता होती है और श्रमिकों को रोजगार की। यह श्रमिक सुविधा केंद्र दोनों के बीच एक सेतु का कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे न केवल उद्योगों को समय पर श्रमिक मिलेंगे, बल्कि कारीगरों को भी नियमित रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने इस पहल के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की सराहना की।


दरअसल, कुशल कारीगरों और उद्यमियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-3 द्वारा इस केंद्र का निर्माण कराया गया है। यह केंद्र सेक्टर ईकोटेक-3 स्थित उद्योग केंद्र टू में पानी की टंकी के पास बनाया गया है। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से चार माह के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा किया गया।

इस सुविधा केंद्र में महिला और पुरुष दोनों श्रमिकों के बैठने के लिए अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं। इसके साथ ही शौचालय और किचन जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। रोजगार की तलाश में आने वाले कारीगर यहां बैठ सकेंगे और उद्यमी अपनी आवश्यकता के अनुसार श्रमिकों का चयन कर सकेंगे।

केंद्र में दो रजिस्टर रखे जाएंगे। एक रजिस्टर में श्रमिकों का नाम और संपर्क नंबर दर्ज किया जाएगा, जबकि दूसरे रजिस्टर में उद्यमियों की जरूरत, कार्य का प्रकार और आवश्यक श्रमिकों की संख्या दर्ज होगी। इससे उद्योगों को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीधे कारीगर उपलब्ध हो सकेंगे।


श्रमिक सुविधा केंद्र को इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन को सौंप दिया गया है। केंद्र के संचालन और श्रमिकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी एसोसिएशन की होगी। उद्घाटन के अवसर पर विधायक ने श्रमिकों को शॉल और मिठाई भेंट कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

इस मौके पर प्राधिकरण के परियोजना विभाग वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, प्रबंधक प्रशांत समाधिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो भविष्य में अन्य औद्योगिक सेक्टरों में भी ऐसे श्रमिक सुविधा केंद्र स्थापित किए जाने की योजना है।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण | श्रमिक सुविधा केंद्र | तेजपाल नागर | ईकोटेक-3 | इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन | एनजी रवि कुमार ,ग्रेनो श्रमिक केंद्र | ईकोटेक-3 उद्योग केंद्र | दादरी विधायक उद्घाटन | इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन | श्रमिक रोजगार सुविधा | प्राधिकरण परियोजना

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा