जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा नोएडा एजुकेशन एकेडमी और एस्टर पब्लिक स्कूल में वॉलीबॉल व फुटबॉल के चयन ट्रायल आयोजित हुए। चयनित खिलाड़ी मेरठ में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और वहीं से प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट का रास्ता खुलेगा।
जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में आज नोएडा एजुकेशन एकेडमी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में वरिष्ठ महिला वॉलीबॉल टीम के चयन ट्रायल आयोजित किए गए।
चयनित महिला खिलाड़ियों में श्वेता, सपना, कल्पना, दृष्टि, कुशवाहा और आरुषि सक्सेना का नाम शामिल है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुरुष वॉलीबॉल टीम का भी गठन किया गया, जिसमें रोहित, कुंतल, सौरभ कुमार, रूपक कुमार, श्री ओम, रौनक त्यागी, ईशान, दक्ष और अभिषेक चुने गए।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि महिला वर्ग के मंडल स्तरीय ट्रायल 4 अक्टूबर को तथा पुरुष वर्ग के ट्रायल 7 अक्टूबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होंगे। महिला वॉलीबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 14 अक्टूबर तक चित्रकूट धाम में और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 13 से 17 अक्टूबर तक झांसी में आयोजित की जाएगी।
इसी क्रम में फुटबॉल चयन ट्रायल एस्टर पब्लिक स्कूल, डेल्टा-2 में सम्पन्न हुए। चयनित खिलाड़ियों में निखिल गिरी, मेनन, राज जयकुमार, यश कुमार, आदित्य रावत, स्पर्श शर्मा, अखिलेश टोपो, कृष्ण कुमार, स्पर्श त्यागी, हर्ष यादव, अंशुल और टोयस कुमार शामिल हैं। यह चयन जिला फुटबॉल सचिव वाजिद अली की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

सभी चयनित फुटबॉल खिलाड़ियों के मंडल स्तरीय ट्रायल 4 अक्टूबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होंगे। यहां से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता (10 से 17 अक्टूबर) में क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या का प्रतिनिधित्व करेंगे।
COMMENTS