Wednesday, February 04, 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टकराव से पहले तूफान: भारत से मैच बहिष्कार पर पाकिस्तान में उबाल, आवाम दो हिस्सों में बंटी

भारत के खिलाफ न खेलने के सरकारी फैसले पर पाकिस्तानी जनता की तीखी प्रतिक्रियाएं, ICC प्रोटोकॉल पर चलेगा भारत

Bahrampur , Latest Updated On - Feb 02 2026 | 05:30:00 AM
विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार के फैसले पर पाकिस्तान में बहस तेज है। आवाम की राय बंटी हुई, वहीं भारत ने ICC नियमों के तहत तय शेड्यूल पर खेलने का रुख साफ किया।

विज्ञापन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में अपनी टीम को मैदान में न उतारने का फैसला किया है। इस ऐलान के बाद पाकिस्तान की सियासत के साथ-साथ आम जनता के बीच भी जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।

पाकिस्तानी महिला यूट्यूबर सना अमजद ने सड़कों पर उतरकर आम लोगों से बातचीत की, जिसमें तीखी और भावनात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक व्यक्ति ने कहा, “हम भूखे मर जाएंगे, लेकिन भारत के खिलाफ क्रिकेट नहीं खेलेंगे। पैसे से ज्यादा इज्जत मायने रखती है।” कई लोगों ने इस फैसले को बांग्लादेश के समर्थन से जोड़ते हुए कहा कि जब भारत और ICC ने बांग्लादेश के साथ कथित तौर पर गलत किया, तो पाकिस्तान का उनके साथ खड़ा होना सही है। लोगों का मानना है कि अगर भारत-पाकिस्तान मैच न्यूट्रल वेन्यू पर हो सकता है, तो बांग्लादेश को भी वही विकल्प मिलना चाहिए था।


इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने अपनी नई टीम जर्सी का लॉन्च भी रोक दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि जर्सी पर भारत का नाम लिखना जरूरी नहीं, जबकि कुछ ने सिर्फ न्यूट्रल देशों के नाम शामिल करने की सलाह दी।

हालांकि, पाकिस्तान की आवाम का एक वर्ग ऐसा भी है जो खेल और राजनीति को अलग रखने की वकालत कर रहा है। उनका कहना है कि भारत-पाकिस्तान मैच दुनिया भर में देखा जाता है और इसका बहिष्कार क्रिकेट को नुकसान पहुंचाएगा।

दूसरी ओर, टीम इंडिया का रुख पूरी तरह साफ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ICC प्रोटोकॉल का पालन करेगा और तय शेड्यूल के अनुसार श्रीलंका जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम कोलंबो में अभ्यास, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सभी औपचारिकताएं पूरी करेगी। अगर पाकिस्तान मैच खेलने नहीं पहुंचता है, तो ICC नियमों के तहत भारत को वॉकओवर और दो अहम अंक मिल सकते हैं।

अब सभी की निगाहें ICC के फैसले पर टिकी हैं।

विज्ञापन

T20 World Cup 2026, India Pakistan Match, Pakistan Match Boycott, ICC Protocol, Team India Sri Lanka, India Pakistan Cricket News, World Cup Controversy

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा