उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की तिथियों में संशोधन। दावा और आपत्ति की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 मार्च, 2026 कर दी गई। अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित होगी।
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत दावा और आपत्ति की तिथियों में संशोधन कर नई तिथियां घोषित की गई हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को लोकभवन में मीडिया को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने दावा एवं आपत्ति जमा करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी, 2026 से बढ़ाकर 6 मार्च, 2026 कर दी है। वहीं नोटिस जारी करने और सुनवाई पूरी करने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2026 तय की गई है। अंतिम मतदाता सूची अब 10 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित होगी।

27 अक्टूबर, 2025 से 6 जनवरी, 2026 तक लगभग 16.18 लाख फॉर्म 6 और 49,399 फॉर्म 7 प्राप्त हुए। 6 जनवरी से 4 फरवरी, 2026 तक 37.80 लाख फॉर्म 6 और 82,684 फॉर्म 7 जमा हुए। ओवरसीज़ मतदाताओं के लिए 1073 आवेदन प्राप्त हुए। एक ही दिन, 5 फरवरी को, रिकॉर्ड 3,51,745 फॉर्म 6 प्राप्त हुए।
विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान अब तक कुल 2.37 करोड़ नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 86.27 लाख नोटिस बीएलओ द्वारा मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं, और 30.30 लाख मतदाताओं की सुनवाई हो चुकी है। प्रारंभ में 403 ईआरओ और 2042 एईआरओ नियुक्त थे, अब कुल 9393 अधिकारी इस प्रक्रिया में कार्यरत हैं।

COMMENTS