भाजपा गौतमबुद्धनगर की जिला स्तरीय बैठक में SIR अभियान के तहत मतदाता सूची शुद्धिकरण, फॉर्म-6 और नए वोटर जोड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।
भारतीय जनता पार्टी, जनपद गौतमबुद्धनगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बुधवार, 21 जनवरी 2026 को भाजपा जिला कार्यालय तिलपता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान में लगे संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि बैठक का संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया।
बैठक के दौरान SIR अभियान के उद्देश्यों, संगठन की भूमिका और जनभागीदारी को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि अभियान की सफलता के लिए बूथ स्तर पर मजबूत समन्वय, जागरूकता और प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जो वास्तविक मतदाता हैं, उनके नाम मतदाता सूची में बने रहें।

COMMENTS