सूरजपुर पुलिस ऑफिस में डीसीपी सेंट्रल नोएडा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक; अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने पर जोर।
पुलिस कमिश्नर Laxmi Singh के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा Shakti Mohan Awasthi द्वारा पुलिस ऑफिस सूरजपुर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा R. K. Gautam, सेंट्रल नोएडा जोन के सभी एसीपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, आईजीआरएस प्रकरणों की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा वांछित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा की गई। डीसीपी ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने और सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

स्ट्रीट क्राइम पर प्रभावी रोक लगाने के लिए गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने, मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस विजिबिलिटी मजबूत करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आपराधिक गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम रखा जाए।
आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च करने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था से जुड़े हर पहलू पर सजग रहने को कहा गया।
बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ निरंतर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
COMMENTS