Thursday, March 05, 2026

जनता की चौखट पर प्रशासन: गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में उमड़ी शिकायतों की बाढ़, अफसरों ने दिए सख्त निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस में 205 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, शेष पर समयबद्ध कार्रवाई के आदेश

Bahrampur , Latest Updated On - Feb 07 2026 | 17:55:00 PM
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर की जेवर, दादरी और सदर तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों—जेवर, दादरी एवं सदर—में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान कुल 205 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

तहसील दादरी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने की। यहां सबसे अधिक 132 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। सीडीओ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय सत्यापन कर निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को बाल विवाह रोकथाम, नशा मुक्ति और मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई। शपथ के माध्यम से समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, तहसीलदार प्रतीक चौहान, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं तहसील जेवर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में 65 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में 08 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 शिकायतों का तुरंत समाधान किया गया।

विज्ञापन

Administration | Public Grievance | Gautam Buddha Nagar | Samadhan Diwas | Local News

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा