Wednesday, March 04, 2026

ओडिशा से NCR तक गांजे का नेटवर्क ध्वस्त, ग्रेटर नोएडा में 25 लाख का नशा पकड़ा गया

नॉलेज पार्क थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102.4 किलो गांजा और कार बरामद, तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार

Noida , Latest Updated On - Jan 15 2026 | 05:30:00 AM
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के तहत नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओडिशा से NCR में सप्लाई होने वाले गांजे के नेटवर्क का खुलासा किया है।

विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में एक बड़ी और सराहनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजे की बिक्री करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 102.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त एसेन्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP-16 HT 1924) को भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 14 जनवरी 2026 को एक्सपोमार्ट की ओर जाने वाले नाले के किनारे स्थित सड़क से की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में रिंकू यादव, संजीव साहू और अभिषेक कुमार शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त ओडिशा राज्य से किराये के ट्रकों के जरिए गांजा मंगवाते थे और फिर उसे टैक्सी कारों में भरकर NCR क्षेत्र में सप्लाई करते थे।

पुलिस और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए ये तस्कर अनजान रास्तों का इस्तेमाल करते थे। अभियुक्त ओडिशा से गांजा 4000–5000 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदते और NCR में 15000–20000 रुपये प्रति किलो तक बेचते थे। इसके लिए वे अलग-अलग स्थानों पर किराये के कमरे लेते थे, जहां गांजा स्टोर किया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया कि तीनों अभियुक्तों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कई मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Crime | Drug Smuggling | NDPS Act | Gautam Budh Nagar | Greater Noida Police

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा