Wednesday, February 25, 2026

करौली अंडरपास पर देर रात मुठभेड़! पुलिस पर फायरिंग के बाद एक बदमाश घायल, दूसरा कॉम्बिंग में दबोचा

रबूपुरा पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो शातिरों ने की गोलीबारी, अवैध तमंचे, चोरी की मोटरसाइकिल और गोवध के उपकरण बरामद

Bahrampur , Latest Updated On - Feb 23 2026 | 11:00:00 AM
विज्ञापन

करौली अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान रबूपुरा पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों में से एक गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दूसरा कॉम्बिंग ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों गौवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित थे।

विज्ञापन

थाना रबूपुरा क्षेत्र में करौली अंडरपास के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। सूचना के आधार पर रबूपुरा पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस पर सीधी गोली चला दी और मौके से फरार होने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान सलमान पुत्र बुखारी, निवासी मोहल्ला आरापुरी, थाना कैराना, जिला शामली के रूप में हुई है। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।


घटना के बाद पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान दूसरे आरोपी असलम पुत्र अकबर, निवासी ग्राम रोहिन्दा, थाना अरनिया, जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे .315 बोर, 02 जिंदा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किए हैं। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई  है चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों के पास से गोवध हेतु प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं, जिनमें 02 रस्सी, 02 चाकू, 01 सिरिंज, 01 इंजेक्शन की शीशी और 02 खाली प्लास्टिक के कट्टे शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और थाना रबूपुरा में पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2026, धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित चल रहे थे। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।


इस मुठभेड़ को क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान और सघन तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

घायल आरोपी का इलाज जारी है और दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन

Rabupura Police, Greater Noida Encounter, Karauli Underpass, Salman Arrested, Aslam Arrested, Cow Slaughter Act Case, Illegal Weapons Seized, Police Firing Incident

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा