नोएडा के सेक्टर-72 के पास थाना सेक्टर-113 पुलिस और नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त कार्रवाई में पश्चिम बंगाल से गांजा तस्करी कर एनसीआर में सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 30 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
नोएडा में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-113 पुलिस और नारकोटिक्स सेल ने संयुक्त ऑपरेशन में तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 18 फरवरी 2026 को की गई। पुलिस ने सेक्टर-72 के पास से राहुल हक, आलम हुसैन और बिलाल हुसैन को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 30 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद माल को जब्त कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कुचबिहार जिले के निवासी हैं। आरोपी पश्चिम बंगाल से ट्रेन और ट्रकों के माध्यम से छिपाकर सस्ते दामों में गांजा लाते थे और एनसीआर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस अवैध धंधे से वे मोटा मुनाफा कमा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
राहुल हक (32 वर्ष), निवासी ग्राम नन्दीना, थाना सहायबगज, जिला कुचबिहार (पश्चिम बंगाल), वर्तमान पता झुग्गी-झोपड़ी, ग्राम सर्फाबाद, सेक्टर-73 नोएडा।
आलम हुसैन (32 वर्ष), निवासी ग्राम किसामत कारला वन, थाना सहायबगज, जिला कुचबिहार (पश्चिम बंगाल), वर्तमान पता झुग्गी-झोपड़ी, ग्राम सर्फाबाद, सेक्टर-73 नोएडा।
बिलाल हुसैन (40 वर्ष), निवासी ग्राम किसामत कारैला, थाना सहायबगज, जिला कुचबिहार (पश्चिम बंगाल), वर्तमान पता झुग्गी-झोपड़ी, ग्राम सर्फाबाद, सेक्टर-73 नोएडा।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सेक्टर-113 नोएडा में मु0अ0सं0 53/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
COMMENTS