संविधान गौरव दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज में भाजपा गौतमबुद्धनगर की ओर से भव्य संगोष्ठी आयोजित की गई। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने भारतीय संविधान के महत्व, डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान और संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
भारतीय जनता पार्टी, जनपद गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर आईआईएमटी कॉलेज, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आत्मा तथा भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का मजबूत आधार है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय के अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवैधानिक मूल्यों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और एकता का आधार है। वहीं, गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि संविधान गौरव दिवस संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, आईआईएमटी प्रबंधक मयंक गोयल और नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, रक़म सिंह भाटी, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, धर्मेन्द्र कोरी, वीरेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, निर्मला तंवर, दीपक भारद्वाज, पवन नागर, अश्वनी गोयल, वंदना वानखेड़े, जितेन्द्र भाटी, सचिन गौतम, मनोज चौधरी, अर्पित तिवारी, राहुल पंडित और सत्यपाल शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संविधान के आदर्शों, सामाजिक समरसता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
COMMENTS