Sunday, February 15, 2026

ग्रेटर नोएडा मॉडल से सीखेगा बिहार: शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने किया ग्रेनो का दौरा

औद्योगिक टाउनशिप विकास की तैयारी में बिहार सरकार, ग्रेनो प्राधिकरण व IITGNL के इंफ्रास्ट्रक्चर का किया गहन अध्ययन

Bahrampur , Latest Updated On - Feb 06 2026 | 20:06:00 PM
विज्ञापन

बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा में भूमि अधिग्रहण, नीतियों और इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप मॉडल का अध्ययन किया।

विज्ञापन

बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने बिहार में प्रस्तावित औद्योगिक टाउनशिप के विकास के लिए ग्रेटर नोएडा मॉडल का अध्ययन किया और यहां की नीतियों, इंफ्रास्ट्रक्चर व प्रशासनिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। बैठक में भूमि अधिग्रहण से लेकर आवंटन प्रक्रिया, नियोजन, वित्तीय मॉडल और औद्योगिक नीतियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस दौरान एसीईओ सुनील कुमार सिंह, प्रेरणा सिंह, सुमित यादव, महाप्रबंधक वित्त स्वतंत्र गुप्ता, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, ओएसडी नवीन कुमार सिंह और प्रबंधक अरविंद मोहन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


भूलेख विभाग ने भूमि अधिग्रहण की धाराओं और किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी, जबकि नियोजन विभाग ने मास्टर प्लान, सेक्टर ले-आउट, बिल्डिंग बायलॉज और बसावट से जुड़े नियमों को समझाया। परियोजना विभाग ने ग्रेटर नोएडा के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रकाश डाला। वित्त विभाग द्वारा प्रस्तुत स्ववित्त पोषित मॉडल को विशेष रूप से सराहा गया।


इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने IITGNL के इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का भ्रमण किया, जहां प्लग एंड प्ले सिस्टम, वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और 24 घंटे बिजली-पानी आपूर्ति की व्यवस्था देखी। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा और IITGNL के इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना करते हुए इसे बिहार के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।


प्रतिनिधिमंडल में विशेष सचिव राजीव श्रीवास्तव, अतिरिक्त सचिव मनोज कुमार, विजय प्रकाश मीणा, गया के म्यूनिसिपल कमिश्नर अभिषेक पलासिया, अनुपम सुनील, सुमित रंजन और शहरी नियोजक वैभव भटनागर शामिल रहे।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, बिहार शहरी विकास विभाग, Industrial Township Model, IITGNL, Infrastructure Planning, Land Acquisition Policy


Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा