Sunday, February 15, 2026

दिसंबर 2026 तक पूरी हों सभी परियोजनाएँ, लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई: स्वतंत्र देव सिंह

जलशक्ति मंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश; वृंदावन घाट परियोजना, मध्यगंगा नहर व 9 प्रमुख योजनाओं पर विशेष फोकस

Bahrampur , Latest Updated On - Feb 11 2026 | 10:55:00 AM
विज्ञापन

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने, अतिक्रमण हटाने, टेल पर चौपाल और नहरों के हेल्थ स्टेटस की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को दिसंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि कार्य संस्कृति में शिथिलता, लापरवाही या उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। गुणवत्ता या समयसीमा में चूक पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में प्रमुख सचिव अनिल गर्ग, प्रमुख अभियंता संदीप कुमार, प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) अशोक कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने वृंदावन-मथुरा स्थित नदी घाटों के विस्तार, नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण परियोजना को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।


एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मध्यगंगा नहर (द्वितीय चरण), एरच बहुद्देशीय बाँध, बदायूँ सिंचाई, भौरट बाँध, किच्छा बैराज, रामपुर बैराज, रोहिन नदी परियोजना तथा महाराजगंज में रोहिन बैराज-3 सहित 9 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

गड्ढामुक्ति लक्ष्य 905.70 किमी के सापेक्ष 100% कार्य पूर्ण, जबकि 1495.08 किमी नवीनीकरण लक्ष्य में 1155.17 किमी कार्य पूरा हुआ। रबी 1433 में 50920.677 किमी लक्ष्य के सापेक्ष 54094.798 किमी (106.23%) सिल्ट सफाई तथा 10634 टेल्स में से 9945 (93.52%) तक पानी पहुँचाया गया। शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


मंत्री ने टेल पर चौपाल, प्रदूषण नियंत्रण, नहरों के हेल्थ स्टेटस की समीक्षा, अतिक्रमण हटाने और आजादी पूर्व नलकूपों को धरोहर के रूप में संरक्षित करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

Swatantra Dev Singh | UP Irrigation Department | Jal Shakti Ministry | Vrindavan Ghats Project | Middle Ganga Canal | Irrigation Projects UP | Canal Health Status | Encroachment Action

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा