Saturday, March 14, 2026

बीकानेर में जुटे देश के बड़े उद्योगपति, वैश्य समाज की एकता और निर्बल वर्ग के उत्थान पर हुआ मंथन

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी बोले – वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित

Bahrampur , Latest Updated On - Mar 06 2026 | 20:06:00 PM
विज्ञापन

राजस्थान के बीकानेर में आयोजित वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन की बैठक में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मंत्री नन्दी ने कहा कि संगठन समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए काम कर रहा है।

विज्ञापन

राजस्थान के बीकानेर शहर में शुक्रवार को वैश्य समाज से जुड़े प्रमुख उद्योगपतियों और गणमान्यजनों का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया। होटल बसंत विहार पैलेस में हल्दीराम समूह द्वारा आयोजित वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन के संस्थापक सदस्यों की इस बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक के दौरान वैश्य समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के विकास में समाज की भूमिका जैसे कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए उद्योगपतियों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए और समाज को आगे बढ़ाने के लिए ठोस पहल पर मंथन किया।

इस अवसर पर मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि वैश्य समाज ने सदैव अपनी उद्यमशीलता, परिश्रम और सेवा भावना के माध्यम से देश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के व्यापारियों और उद्यमियों ने न केवल उद्योग और व्यापार को आगे बढ़ाया है बल्कि समाज सेवा और परोपकार की परंपरा को भी मजबूत किया है।


मंत्री नन्दी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लोगों के बीच संवाद और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इससे समाज के समग्र विकास के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन के माध्यम से समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन समाज के महान पूर्वजों से प्राप्त संस्कारों और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। वैश्य समाज की यही परंपरा उसे सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से जोड़ती है।

मंत्री नन्दी ने बताया कि वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और निर्बल वर्गों के उत्थान के लिए काम करना है। संगठन का मूल संकल्प “निर्बलवर्गोथनम” है, जिसका अर्थ है समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।

बैठक के दौरान इस बात पर भी चर्चा हुई कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को रोजगार, शिक्षा और व्यवसाय के अवसर उपलब्ध कराए जाएं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।


कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित उद्योगपतियों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें केंट आरओ सिस्टम के निदेशक महेश गुप्ता, हल्दीराम ग्रुप के मनोहर लाल अग्रवाल, क्रिस्टल ग्रुप के नन्द किशोर अग्रवाल, मल्टी कलर स्टील्स ग्रुप के राजेश गुप्ता, न्यूमैक्स बिल्डर के सुनील गोयल, विद्या पॉलिमर्स के धर्मपाल अग्रवाल, मधुसूदन अग्रवाल, सुशील जैन, ओम लॉजेस्टिक के अजय सिंघल, सागर कत्था फैक्ट्री के निर्मल गोयल और शेयर ट्रेडर राजीव अग्रवाल सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

इन सभी उद्योगपतियों और समाजसेवियों ने वैश्य समाज की एकता और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में यह भी कहा गया कि यदि समाज संगठित होकर काम करता है तो वह देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में और भी बड़ी भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के प्रयास लगातार आगे बढ़ते रहेंगे। साथ ही समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

बीकानेर समाचार | वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन | नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी | वैश्य समाज बैठक | उद्योगपति सम्मेलन | सामाजिक संगठन

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा