कामतागंज बाजार में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जबकि बाजार अध्यक्ष शिव प्रभाकर जायसवाल ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए और प्रदेश महामंत्री का स्वागत अंग वस्त्र ओढ़ाकर किया गया।
अपने संबोधन में प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सदस्यों की संख्या पर निर्भर करती है। आज के लोकतांत्रिक दौर में संगठन तभी प्रभावी होता है जब उसमें अधिक से अधिक सदस्य जुड़े हों। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि व्यापारी समाज को संगठित करने के लिए जनपद में अधिक से अधिक व्यापारी सदस्य बनाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सिर्फ व्यापारियों ही नहीं बल्कि व्यापारी नेताओं को भी एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के बाद व्यापारियों के सम्मान की अनदेखी हुई, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद उद्यमियों और व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने व्यापारियों को सम्मान देने का काम किया। वर्तमान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था और बिजली आपूर्ति बेहतर होने से नए उद्योगों की स्थापना हो रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी सुधार और कटौती की घोषणा कर व्यापार जगत को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत आधार प्रदान किया है।इस अवसर पर सचिन जायसवाल, सोनू अग्रहरी, शिवम जायसवाल, जगदीश जायसवाल, सचिन कौशल, शुभम जायसवाल, मूलई प्रसाद, बजरंगी, हरिश्चंद्र तिवारी और सुशील अग्रहरि समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
COMMENTS