Wednesday, March 11, 2026

नोएडा में “WE ARE HIRING” के नाम पर बड़ा जॉब स्कैम बेनकाब, क्रूज जॉब दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

सेक्टर-113 पुलिस की कार्रवाई: सोशल मीडिया पर पेड विज्ञापन चलाकर 40 से 60 हजार रुपये वसूलते थे आरोपी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर करते थे धोखाधड़ी

Bahrampur , Latest Updated On - Mar 10 2026 | 19:29:00 PM
विज्ञापन

नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए देश-विदेश में क्रूज और अन्य नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम और दस्तावेज बरामद किए हैं।

विज्ञापन

नोएडा में सोशल मीडिया के जरिए नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “WE ARE HIRING” नाम से पेड विज्ञापन चलाकर लोगों को क्रूज और विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे।

पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2025 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने एंथूरियम बिजनेस पार्क, सेक्टर-73 नोएडा में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने तीन पुरुष और तीन महिलाओं सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, पांच मॉनिटर, पांच कीबोर्ड, पांच CPU, चार माउस, एक राउटर, दो मोहर, दो चेकबुक, दो सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी सरीम खान और शोएब खान ने बताया कि उन्होंने “M/S Recruite Service” नाम से एक फर्जी कंपनी बना रखी थी। यह लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “WE ARE HIRING” नाम से पेड विज्ञापन चलाते थे। इन विज्ञापनों के जरिए देश-विदेश, खासकर क्रूज शिप में नौकरी दिलाने का लालच दिया जाता था।


जब कोई व्यक्ति इन विज्ञापनों को देखकर संपर्क करता था तो उससे ऑनलाइन फॉर्म भरवाया जाता था और उसकी पूरी डिटेल ली जाती थी। इसके बाद आरोपियों द्वारा प्रोसेसिंग फीस और जॉब कन्फर्मेशन के नाम पर 40 हजार से 60 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। पैसा मिलने के बाद आरोपी ईमेल के माध्यम से फर्जी जॉइनिंग लेटर भेज देते थे और कुछ समय बाद पीड़ितों से संपर्क बंद कर देते थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इस पूरे फर्जीवाड़े को चलाने के लिए सेक्टर-73 स्थित एंथूरियम बिजनेस पार्क में एक ऑफिस किराए पर लिया हुआ था। इसी ऑफिस से सोशल मीडिया विज्ञापन चलाए जाते थे और कॉलिंग के जरिए लोगों को नौकरी का झांसा दिया जाता था। पुलिस को शक है कि इस गिरोह ने कई राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरीम खान पुत्र नफीस अहमद निवासी इन्द्रानगर गढ़मुक्तेश्वर, शोएब खान पुत्र नजररुद्दीन निवासी ग्राम शकूरपुर मोदीनगर गाजियाबाद, रितिका पुत्री राजीव गुप्ता निवासी ममूरा सेक्टर-66 नोएडा, मन्तसा अब्बासी पुत्री इकबाल अहमद निवासी श्याम नगर मेरठ, फातिमा पुत्री गुलाम गोस सिद्दकी निवासी शाहीन बाग दिल्ली और खुशी उर्फ खुशबू पुत्री शकूर खान निवासी छजारसी सेक्टर-63 नोएडा के रूप में हुई है।

इनमें से कुछ आरोपी स्नातक और प्रबंधन की पढ़ाई कर चुके हैं, जबकि कुछ की शिक्षा 10वीं और 12वीं तक है। पुलिस के अनुसार गिरोह का मुख्य संचालन सरीम खान और शोएब खान करते थे, जबकि अन्य आरोपी कॉलिंग और डेटा हैंडलिंग का काम करते थे।

इस मामले में थाना सेक्टर-113 में मु0अ0सं0 75/2026 के तहत धारा 61(2), 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) और 66(D) आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और उनके बैंक खातों की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर नौकरी के नाम पर चलने वाले ऐसे विज्ञापनों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी कंपनी को पैसे देने से पहले उसकी पूरी जांच अवश्य करें।

विज्ञापन

Noida Job Scam | Fake Job Racket | Cruise Job Fraud | Noida Police | Social Media Scam | Cyber Fraud | Sector 113 Noida | Job Scam India

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा