Tuesday, February 03, 2026

बार्डर 2’ के पर्दे पर दिखा राष्ट्रवाद, थिएटर में गूंजा शौर्य—वीरेन्द्र सचदेवा बोले: जज़्बा हो तो असंभव कुछ नहीं

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व मीडिया के साथ देखा ‘बार्डर 2’ का विशेष शो, सेना के शौर्य और गणतंत्र दिवस ट्रायल का किया ज़िक्र

Noida , Latest Updated On - Jan 24 2026 | 05:30:00 AM
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा मीडिया विभाग द्वारा आयोजित ‘बार्डर 2’ के विशेष शो में अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने देशभक्ति, सेना के पराक्रम और राष्ट्रवाद की मजबूती पर दिया संदेश।

विज्ञापन

दिल्ली भाजपा मीडिया विभाग द्वारा आज राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत फिल्म ‘बार्डर 2’ का विशेष शो डिलाइट डायमंड हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने मीडिया कर्मियों एवं मटिया महल विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी।

इस आयोजन में मीडिया विभाग प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर के साथ पार्टी प्रवक्ता श्री विक्रम मित्तल, श्री यासिर जिलानी, श्री नितिन त्यागी, श्री विक्रम विधूड़ी एवं श्री अमित गुप्ता ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

फिल्म प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि “अगर हममें कुछ करने का जज़्बा हो तो इंसान हर उस कठिन परिस्थिति को पार कर सकता है, जो हमें असंभव सी लगती है। ‘बार्डर 2’ फिल्म भी हमें यही प्रेरणा देती है।”


उन्होंने 23 जनवरी को दिल्ली में हुई तेज़ बारिश का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके बावजूद भारतीय सेना एवं अन्य सैन्य बलों द्वारा गणतंत्र दिवस परेड का ट्रायल निकालना उनके अदम्य साहस और अनुशासन का प्रतीक है, जो हर भारतीय को गर्व से भर देता है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर होने वाला सैन्य प्रदर्शन और झांकियां हमें बार-बार याद दिलाती हैं कि भारत का इतिहास स्वर्णिम रहा है और भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “कोई भी घटना भारत के शौर्य और प्रगति को रोक नहीं सकती।”

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि ‘बार्डर 2’ बदलते युवा भारत को भारतीय सेना के पराक्रम से जोड़ती है और देशभक्ति फिल्मों को मिल रही सफलता यह दर्शाती है कि युवाओं में राष्ट्रवाद की जड़ें पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई हैं।

विज्ञापन

Delhi BJP | Border 2 Film | Virendra Sachdeva | Indian Army | Nationalism | Republic Day | BJP Media Event

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा