नई दिल्ली, 18 जून 2025 — उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ जी ने आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार
मुलाकात की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक माहौल में हुई।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति महोदया को उत्तर प्रदेश में चल
रहे विकास कार्यों,
महिला
सशक्तिकरण,
गरीबों
के लिए चलाई जा रही योजनाओं, कानून व्यवस्था और राज्य की प्रगति से जुड़ी जानकारियां दीं।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के
नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में जुटी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे
प्रयासों की सराहना की और उत्तर प्रदेश के विकास में और तेजी लाने की शुभकामनाएं
दीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राष्ट्रपति महोदया को पारंपरिक
उपहार भी भेंट किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की। यह भेंट
पूरी तरह से शिष्टाचार से जुड़ी थी, लेकिन इसमें देशहित से जुड़े विषयों पर
सकारात्मक चर्चा भी हुई।
इस मुलाकात को केंद्र और
राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग का संकेत माना जा रहा है।

COMMENTS