Sunday, February 15, 2026

डूब क्षेत्र से लेकर गांव तक गरजा ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर, 16 दिन में छठी बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

हैबतपुर और चिपियाना खुर्द में 9000 वर्ग मीटर से अधिक जमीन अतिक्रमण मुक्त, अवैध कॉलोनाइजरों पर कसी नकेल

noida , Latest Updated On - Feb 06 2026 | 13:00:00 PM
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हैबतपुर के डूब क्षेत्र और चिपियाना खुर्द में अवैध निर्माण ध्वस्त कर 9000 वर्ग मीटर जमीन कब्जा मुक्त कराई। 16 दिन में यह छठी बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को प्राधिकरण ने ग्राम हैबतपुर के डूब क्षेत्र और चिपियाना खुर्द में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9000 वर्ग मीटर से अधिक जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। यह बीते 16 दिनों में प्राधिकरण की छठवीं बड़ी कार्रवाई है, जिससे अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने एनजीटी के निर्देशों के तहत ग्राम हैबतपुर के खसरा संख्या 209, 210 और 212 में स्थित शिवम एंक्लेव में करीब 7000 वर्ग मीटर भूमि पर हुए अवैध कब्जे को ध्वस्त किया। यहां अवैध रूप से बाउंड्री वॉल, मकान निर्माण और सीवर लाइन बिछाई जा रही थी, जिसे जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया।


इसके अतिरिक्त ग्राम चिपियाना खुर्द के खसरा नंबर 59 में लगभग 2000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने अवैध मकान और बाउंड्री वॉल को भी ध्वस्त किया गया। यह पूरी कार्रवाई वर्क सर्किल-1 के प्रभारी प्रभात शंकर के नेतृत्व में की गई, जिसमें तीन जेसीबी, तीन डंपर और प्राधिकरण के पुलिस बल की सहभागिता रही।

ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से पूरी जानकारी अवश्य लें।

उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण ने हाल के दिनों में भनौता, रोहिल्लापुर, खेड़ा चौगानपुर और हैबतपुर सहित कई स्थानों पर हजारों वर्ग मीटर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई है।

विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण कार्रवाई, ग्रेटर नोएडा अवैध निर्माण, हैबतपुर डूब क्षेत्र, चिपियाना खुर्द अतिक्रमण, Greater Noida Authority Bulldozer

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा