जेवर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से छेड़छाड़ कर 87,66,000 रुपये की जमीन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना जेवर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि का फर्जी बैनामा करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 9 फरवरी 2026 को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई।
वादी ने थाना जेवर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने धोखाधड़ी करते हुए कूट रचित दस्तावेज तैयार किए, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से छेड़छाड़ की और जमीन का फर्जी बैनामा कर 87,66,000 रुपये हड़प लिए। शिकायत के आधार पर थाना जेवर में मु0अ0सं0 048/26 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की जांच के दौरान 10 फरवरी 2026 को थाना जेवर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से प्रकाश में आए दो अभियुक्तों—रत्ना उर्फ रतन सिंह पुत्र स्व. विक्रम सिंह निवासी ग्राम महोबली, थाना जेवर (वर्तमान पता थाना खुर्जा देहात, बुलंदशहर) और सोनू पुत्र राकेश निवासी ग्राम साहब नगर, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर—को खुर्जा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त सोनू का आपराधिक इतिहास भी है। उसके विरुद्ध वर्ष 2023 में धारा 420 भादवि व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम, वर्ष 2018 में धारा 147/323/447/448/504/506 भादवि तथा वर्ष 2015 में धारा 147/148/323/336/504/506 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है और मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है।
COMMENTS