Sunday, May 03, 2026

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर 150 करोड़ का ओवरब्रिज 6 महीने में धंसा

सहादतगंज बाईपास तिराहे पर बना पुल दरारों और कमजोर नींव के कारण बंद, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

New Delhi , Latest Updated On - Aug 14 2025 | 00:00:00 AM
विज्ञापन

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर 150 करोड़ रुपये की लागत से बना सहादतगंज बाईपास तिराहे का ओवरब्रिज उद्घाटन के महज़ 6 महीने बाद धंस गया। दरारें और कमजोर नींव निर्माण कंपनी व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

विज्ञापन

अयोध्या-लखनऊ हाईवे के सहादतगंज बाईपास तिराहे पर जनता की सुविधा के लिए 150 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया ओवरब्रिज अब खुद जनता के लिए परेशानी बन गया है। महज़ 6 महीने पहले बड़े उत्साह के साथ उद्घाटन किए गए इस पुल को विकास की मिसाल बताया गया था, लेकिन आज यह लापरवाही का प्रतीक बनकर खड़ा है।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बताया कि पुल की बाउंड्री में गहरी दरारें आ चुकी हैं और नींव में कमजोरी साफ नज़र आ रही है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद इतनी जल्दी पुल की यह हालत निर्माण कंपनी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सबसे अहम सवाल यह भी है कि आखिर इसे क्वालिटी सर्टिफिकेट देकर पास करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही क्यों तय नहीं की जा रही?


ऐसे मामले नए नहीं हैं — कभी पुल गिर जाता है, कभी सड़क धंस जाती है, कभी स्कूल की छत टूट जाती है। लेकिन न ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई होती है और न ही लापरवाह अधिकारियों पर। भ्रष्टाचार और लापरवाही का यह सिलसिला जनता की जान और टैक्स के पैसों से खिलवाड़ है।

फिलहाल, प्रशासन ने पुल पर यातायात बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन लोगों में गुस्सा, डर और अविश्वास बना हुआ है। सवाल सिर्फ मरम्मत का नहीं, बल्कि सिस्टम की उस दीमक को खत्म करने का है जो विकास कार्यों को खोखला कर रही है।

विज्ञापन

अयोध्या-लखनऊ हाईवे | ओवरब्रिज धंसा | सहादतगंज बाईपास | भ्रष्टाचार | निर्माण गुणवत्ता | ठेकेदार लापरवाही | यूपी प्रशासन | सड़क हादसा रोकथाम | 150 करोड़ पुल | उत्तर प्रदेश

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा