Thursday, July 23, 2026

छात्र आंदोलन पर सियासत का बड़ा आरोप! दिल्ली बीजेपी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- ‘युवाओं के गुस्से को बनाया जा रहा राजनीतिक हथियार’

हर्ष मल्होत्रा और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- पेपर लीक पर मोदी सरकार कर रही निर्णायक कार्रवाई, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी राहत

Bahrampur , Latest Updated On - Jul 23 2026 | 16:44:00 PM
विज्ञापन

नई दिल्ली में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने छात्र आंदोलन, नीट पेपर लीक और विपक्ष की भूमिका पर खुलकर अपनी बात रखी। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्र आंदोलन को राजनीतिक लाभ के लिए हाईजैक कर रहा है, जबकि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

विज्ञापन

देशभर में छात्र आंदोलनों और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच दिल्ली भाजपा ने विपक्ष पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा तथा दिल्ली सरकार के शिक्षा एवं गृह मंत्री आशीष सूद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षी दलों पर छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने और युवाओं की भावनाओं का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं ने स्पष्ट कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्त रुख अपना चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा घोषित फास्ट ट्रैक कोर्ट ट्रायल के फैसले का स्वागत करते हुए इसे युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया।

'विपक्ष चुनावी हार के बाद छात्रों के कंधे पर रख रहा है राजनीति'

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि देश में इस समय जो घटनाक्रम देखने को मिल रहा है, वह वास्तविक छात्र आंदोलन से अधिक चुनाव दर चुनाव हार रहे विपक्षी दलों की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष पर्दे के पीछे रहकर आंदोलन को हिंसक दिशा देने की कोशिश कर रहा है और राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ते हुए छात्रों के आंदोलन को बदनाम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को जवाब देना चाहिए कि प्रधानमंत्री आवास और संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने से आखिर देश को क्या मिला और अब संसद में शिक्षा एवं नीट जैसे मुद्दों पर चर्चा से विपक्ष क्यों बच रहा है।

'नीट परीक्षा दोबारा हुई, परिणाम भी आया, फिर अब आंदोलन किसलिए?'

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जिस नीट पेपर लीक को लेकर आंदोलन शुरू हुआ था, उस परीक्षा का पुनः आयोजन हो चुका है और उसका परिणाम भी संतोषजनक रूप से जारी किया जा चुका है। उनके अनुसार अब इस विषय पर तथ्यात्मक चर्चा के बजाय राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा छात्र राजनीति से निकले नेतृत्व को आगे बढ़ाती रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद दोनों छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं और आज महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में भी अनेक ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत छात्र आंदोलनों से की थी।

कांग्रेस और 'आप' सरकारों पर भी साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेताओं ने वर्ष 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस शासनकाल में हुए प्रमुख पेपर लीक मामलों का उल्लेख किया। साथ ही पंजाब में हाल ही में हुई फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा पेपर लीक का भी जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाए।

हर्ष मल्होत्रा ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगते हुए कहा कि जब उनके शासनकाल में पेपर लीक की घटनाएं हुईं तब उन्होंने छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए।

भाजपा अध्यक्ष ने शिक्षा क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014-15 से 2023-24 के बीच देश में उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में लगभग 25 प्रतिशत तथा विश्वविद्यालयों की संख्या में 69.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि इसी अवधि में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की संख्या में 51.4 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों की संख्या में 60.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उनके अनुसार यह आंकड़े दर्शाते हैं कि केंद्र सरकार शिक्षा के विस्तार और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

'सरकार छात्रों के साथ, आंदोलन हाईजैक न होने दें' : आशीष सूद

दिल्ली सरकार के शिक्षा एवं गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि वह स्वयं छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं, इसलिए छात्रों की भावनाओं और संघर्ष को भलीभांति समझते हैं।

उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के साथ अन्याय हुआ है, उनके साथ सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

आशीष सूद ने कहा कि केंद्र सरकार केवल अस्थायी समाधान नहीं बल्कि व्यवस्था में स्थायी सुधार कर रही है। राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों से लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट तक, हर स्तर पर व्यापक सुधार लागू किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में भी पेपर लीक होते थे, लेकिन उस समय सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए। जबकि वर्तमान सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नीट की दोबारा परीक्षा आयोजित कराई और छात्रों के हितों को प्राथमिकता दी।

छात्रों से की भावुक अपील

आशीष सूद ने छात्रों से अपील की कि वे अपने आंदोलन को किसी भी राजनीतिक दल द्वारा हाईजैक न होने दें। उन्होंने कहा कि कुछ दल अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके हैं और अब युवाओं के आंदोलन के सहारे अपना अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का युवा जागरूक है और वह सही तथा गलत में अंतर करना जानता है। सरकार हर उस छात्र के साथ है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहा है और अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता का संचालन दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े अनेक नेता छात्र राजनीति से आगे बढ़कर आज महत्वपूर्ण सरकारी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि सकारात्मक छात्र नेतृत्व लोकतंत्र को मजबूत करता है। इस दौरान दिल्ली भाजपा के नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनिल गुप्ता भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Delhi BJP, Harsh Malhotra, Ashish Sood, NEET Paper Leak, Student Protest, Delhi Politics, BJP Press Conference, Narendra Modi, Fast Track Court, Education Reform, Opposition Politics, Rahul Gandhi, Arvind Kejriwal, Student Movement, Parliament Security, Education News, Delhi News, BJP Delhi, Youth Politics, Competitive Exams

Related News

विज्ञापन

Newsletter

For newsletter subscribe us

विज्ञापन
आपकी राय
भारत क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम कौन है?




COMMENTS
All Comments (11)
  • V
    vijaykumar
    vijaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    arif
    arif@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    A
    ajaykumar
    ajaykumar@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    Lorem ipsum, dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Earum autem perferendis ad libero at cumque ipsa labore consequatur inventore eaque
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    25/12/2023
    very intresting news
    A
    ankitankit
    ankitankit@pearlorganisation.com
    27/12/2023
    Good
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    29/12/2023
    good news
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Nice
    R
    rahul+11
    rahul+11@pearlorganisation.com
    15/01/2024
    Bisarkh police station, during checking at Char Murti intersection, spotted an FZ MOSA carrying two persons towards Surajpur.
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    test
    H
    harshit
    harshit@pearlorganisation.com
    02/02/2024
    अच्छा
    R
    rahul
    rahul@pearlorganisation.com
    08/02/2024
    अच्छा