नई दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। Jeffrey Epstein से नाम जुड़ने के आरोपों पर इस्तीफे और पीएम से माफी की मांग की गई।
एपस्टीन फाइल्स” में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम आने के बाद सियासत गरमा गई है। इसी मुद्दे पर भारतीय युवा कांग्रेस ने आज राजधानी में विरोध प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। उन्होंने कहा कि हरदीप पुरी का नाम कुख्यात यौन अपराधी Jeffrey Epstein से जुड़ना बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला है। अगर एक केंद्रीय मंत्री के ऐसे संबंधों के आरोप सामने आते हैं, तो देश जवाब मांगता है। यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की साख और नैतिक जिम्मेदारी का प्रश्न है।

उदय भानु चिब ने दावा किया कि हरदीप पुरी स्वयं स्वीकार कर चुके हैं कि वे Jeffrey Epstein से मिल चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।
युवा कांग्रेस ने मांग की कि इस “शर्मनाक कृत्य” के लिए हरदीप पुरी तत्काल इस्तीफा दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश से माफी मांगें, क्योंकि देश की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव हरि कृष्णा, सत्यवान गहलोत, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शानू खान सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता युवा कांग्रेस कार्यालय से रायसीना रोड की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।
COMMENTS