इजरायल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। संसद को संबोधित करने के बाद वह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक ही कार में म्यूजियम रवाना हुए। दोनों नेताओं की साझा तस्वीर ने वैश्विक कूटनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।
यरुशलम से आई एक तस्वीर ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। इजरायल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल की संसद नेसेट में सर्वोच्च संसदीय सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। सम्मान के तुरंत बाद पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक ही कार में सवार होकर टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी देखने म्यूजियम के लिए रवाना हुए।
संसद में लंबे कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर नेतन्याहू के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों नेता एक साथ कार में बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “संसद में मेरे भाषण के बाद, प्रधानमंत्री नेतन्याहू और मैं एक प्रदर्शनी में जा रहे हैं, जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में हुई प्रगति को प्रदर्शित करती है।”

COMMENTS