दिल्ली के कालका जी मंदिर में प्रसाद को लेकर हुआ विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। 15 साल से सेवा कर रहे सेवादार योगेंद्र सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
दिल्ली का प्रसिद्ध कालका जी मंदिर शुक्रवार की रात उस समय खून से सन गया जब प्रसाद मांगने के विवाद ने एक सेवादार की जान ले ली। मृतक योगेंद्र सिंह (35), मूल रूप से हरदोई (यूपी) का निवासी था और पिछले 15 साल से मंदिर में सेवा कर रहा था। पुलिस के अनुसार, रात 9:30 बजे दर्शन के बाद प्रसाद मांगने को लेकर श्रद्धालुओं और सेवादार के बीच कहासुनी हुई। मामला इतना बढ़ा कि 4-5 लोगों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से योगेंद्र पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने एक आरोपी अतुल पांडेय (30) को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।और पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है — मंदिर जैसी पवित्र जगह पर इंसानियत इतनी क्यों हार गई कि प्रसाद मांगने भर से एक निर्दोष की जान चली गई?”
COMMENTS