ग्रेटर नोएडा में विश्व हिंदू परिषद की नगर कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सामाजिक कार्यकर्ता शुभम मणि त्रिपाठी को नगर मंत्री नियुक्त किया गया।
ग्रेटर नोएडा में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें सशक्त सनातनी छवि और कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता शुभम मणि त्रिपाठी को नगर मंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शुभम मणि त्रिपाठी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और ऐनविक इन्फोटेक कंपनी के संस्थापक भी हैं। उनकी कंपनी इंजीनियरिंग के छात्रों को एडवांस कम्प्यूटेशन में प्रशिक्षण देने और उन्हें रोजगार दिलाने का काम करती है। इस कारण त्रिपाठी का युवा वर्ग में गहरा जुड़ाव है।
त्रिपाठी मूल रूप से महराजगंज जनपद (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं और लंबे समय से ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं। वह श्री रामचरितमानस मंडली के सक्रिय सदस्य हैं और श्री रामचरितमानस विश्वविद्यालय स्थापना अभियान के प्रहरी के रूप में भी कार्यरत हैं। यह अभियान श्री रामचरितमानस प्रसार ट्रस्ट के माध्यम से चलाया जा रहा है।
हिंदुत्व और सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान के कारण विश्व हिंदू परिषद ने उनकी क्षमता को पहचानते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। नगर मंत्री बनने के बाद निश्चित रूप से संगठन की सक्रियता हर वर्ग में और प्रभावी रूप से दिखाई देगी।

स्थानीय समाज ने श्री त्रिपाठी को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं और इसे संगठन की नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है।
COMMENTS