नोएडा पंजाबी एकता समिति द्वारा आयोजित लोहड़ी पर्व में हजारों पंजाबी परिवारों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
नोएडा पंजाबी एकता समिति (रजि.) द्वारा 11 जनवरी 2026 को सेक्टर-51 स्थित शेवरॉन बैंक्वेट में लोहड़ी पर्व का भव्य और उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में नोएडा और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों पंजाबी परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
लोहड़ी के पावन अवसर पर पारंपरिक लोहड़ी प्रज्वलन, गिद्धा एवं भांगड़ा नृत्य, तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ हुईं। इस अवसर पर कृषि समृद्धि, सूर्य देव और अग्नि देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और पंजाबी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए समिति के संरक्षक श्री संजय बाली ने सभी आगंतुक अतिथियों का लोहड़ी पर्व पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रसिद्ध हरलीन सिंगर की टीम ने पंजाबी सांस्कृतिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं समिति के सदस्यों के परिवारों की महिलाओं ने पारंपरिक गिद्धा नृत्य से समां बांध दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में श्री कलराज मिश्र (पूर्व राज्यपाल एवं कैबिनेट मंत्री), श्री राजीव गुम्बर (विधायक, सहारनपुर), श्री देवेंद्र नागपाल (पूर्व सांसद), कैप्टन विकास गुप्ता (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त), श्री नवाब सिंह नागर, श्रीमती बिमला बाथम, श्री महेश चैहान, डॉ. आश्रय गुप्ता, श्री जोगिंदर अवाना, डॉ. पल्लवी शर्मा, श्री विपिन मल्हन, श्री सुनील चौधरी, श्री राकेश यादव, श्री रवि मिश्रा, श्री धर्मेंद्र चैहान, श्री योगेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के मुख्य संरक्षक श्री सुरेन्द्र मेहता, अध्यक्ष श्री वीरेंद्र मेहता, महासचिव श्री नरेंद्र चोपड़ा सहित पूरी कोर कमेटी ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
COMMENTS