नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा के मुद्दे पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।
नोएडा में मनरेगा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। दिनांक 22 दिसंबर 2025 को महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के अध्यक्ष श्री मुकेश यादव और गौतमबुद्धनगर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जावेद खान के संयुक्त नेतृत्व में सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया और महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलकर जनता के अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता के साथ अन्याय है और कांग्रेस इसका लगातार विरोध करती रहेगी।
गौतमबुद्धनगर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जावेद खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों, मजदूरों और आमजन के हित में काम किया है, जबकि भाजपा सरकार जनता के हितों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों के लिए बनी योजना थी, लेकिन नाम बदलकर भाजपा सरकार जनता को गुमराह करना चाहती है।

इस अवसर पर स्टेट कोऑर्डिनेटर बड़ौत-बागपत प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश सदस्य सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाएं हमेशा सार्थक साबित हुई हैं, लेकिन भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब सब समझ चुकी है और यह रवैया ज्यादा दिन नहीं चलेगा।
पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुदीन ने भी भाजपा सरकार की कड़ी निंदा करते हुए मनरेगा के नाम बदलने को राजनीतिक प्रतिशोध बताया।
धरना-प्रदर्शन में अल्पसंख्यक विभाग के सचिव लियाकत चौधरी, महिला नेत्री मधुराज, डॉ. सीमा, प्रदेश सदस्य यतेंद्र शर्मा, कैप्टन पीएस रावत, महासचिव दयाशंकर पांडेय, एसएस सिसोदिया, रामकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष ललित अवाना, विक्रम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडेय, सुमित शर्मा, कल्पना शुक्ला, साहिल अंसारी, उद्र्यवीर यादव, राहुल वर्मा, गुल मोहम्मद, प्रेम शाह, शमसाद कुरैशी, रिजवान कुरैशी, हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
COMMENTS