राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में बजट सत्र की शुरुआत करते हुए सरकार की उपलब्धियों और आगामी बजट 2026 की तैयारियों का ब्यौरा साझा किया।
संसद में बजट सत्र का आगाज हो गया है और देश की निगाहें आगामी आम बजट 2026 पर टिकी हैं। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं का ब्यौरा साझा किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार दलितों और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने VB G और RAM G कानून की घोषणा का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सालभर में 7 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनीं और हर क्षेत्र में महिलाओं की तरक्की बढ़ रही है।
राष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत सेना के शौर्य को भी रेखांकित किया। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पेस सेक्टर में देश की उपलब्धियों को सराहा, रेलवे में जम्मू-कश्मीर से केरल तक 150 से अधिक वंदे भारत नेटवर्क और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की उपलब्धि का जिक्र किया।

इलेक्ट्रॉनिक और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में जबरदस्त विकास हुआ, 4 नई यूनिट्स को मंजूरी दी गई और शिपिंग सेक्टर को 70,000 करोड़ का पैकेज प्रदान किया गया। साथ ही, 20 लाख से अधिक कारीगरों को प्रशिक्षण दिया गया। आज भारत में 2 लाख रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स सक्रिय हैं और रोजगार मेले के जरिए लाखों युवाओं को अवसर मिले।
राष्ट्रपति ने वैश्विक चुनौतियों जैसे अमेरिकी टैरिफ और कमजोर रुपये के बावजूद भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति और विदेश नीति पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आम बजट 2026 से देशवासियों और उद्योगों को डिफेंस, रेलवे, इंफ्रा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट और फर्टिलाइजर सेक्टर में राहत और प्रोत्साहन की उम्मीद है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी और 1 फरवरी को बजट 2026 आएगा। राष्ट्रपति ने प्रत्यक्ष कर कानूनों के तहत विवाद समाधान, आयकर और जीएसटी में सुधार पर भी बल दिया।
COMMENTS