दिल्ली-एनसीआर में मानसून की आखिरी झलक, बारिश और बादलों ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी।
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से ही मौसम ने अपना रंग बदल लिया। राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में अचानक से बादल छा गए और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। पटेल नगर और नोएडा में हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई और वातावरण को सुहाना बना दिया।

मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत के राज्यों में मानसून अब विदाई लेने लगा है, जिसके कारण अधिकांश मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी देखने को मिल रही थी। बीते दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान लगभग 34°C से 37°C के बीच और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच दर्ज किया गया।

आज मौसम आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम की इस बदलाव के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि बारिश से तापमान में कुछ हद तक गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
COMMENTS