नई दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के सम्मान में बिहार NDA सांसदों और सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं ने एकजुट होकर शक्ति-प्रदर्शन किया।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का 18 दिसंबर 2025 गुरुवार को नई दिल्ली में बिहार एनडीए सांसदों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह सम्मान समारोह लोकसभा में भाजपा के चीफ व्हिप डॉ. संजय जायसवाल जी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हुआ।
इस अवसर पर बिहार से जुड़े एनडीए सांसदों ने श्री नितिन नवीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और राजनीतिक एकजुटता से परिपूर्ण रहा।

इस स्वागत समारोह में बिहार एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से—
-
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री,
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी,
-
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान,
-
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख एवं सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा,
-
जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद श्री संजय कुमार झा,
-
केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह,
-
तथा केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद श्री रामनाथ ठाकुर
ने श्री नितिन नवीन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इसके अतिरिक्त, लोकसभा में चीफ व्हिप एवं भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री नित्यानंद राय, तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री रवि शंकर प्रसाद ने भी माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनका अभिनंदन किया।
यह कार्यक्रम न केवल सम्मान का अवसर था, बल्कि बिहार एनडीए की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश भी देता नजर आया।
COMMENTS