प्रयागराज में BJP नेता रणधीर यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी उसका जिगरी दोस्त राम सिंह निकला। वजह बनी राम सिंह की पत्नी की तस्वीरें, जो रणधीर यादव के मोबाइल में मिलीं।
प्रयागराज में हुई एक खौफनाक हत्या ने पूरे जिले को दहला दिया है। BJP नेता रणधीर यादव की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके जिगरी दोस्त राम सिंह ने ही की। पुलिस जांच में जो सच सामने आया उसने दोस्ती और रिश्तों की असलियत को बेनकाब कर दिया।

पुलिस ने रणधीर यादव का मोबाइल खंगाला तो उसमें राम सिंह की पत्नी अंजली यादव की अश्लील और न्यूड तस्वीरें मिलीं। इन तस्वीरों को देखकर राम सिंह अपना आपा खो बैठा। गुस्से में पहले गालियां दीं, तमाचे मारे और फिर बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या के बाद राम सिंह ने घटना को छुपाने के लिए दिल दहला देने वाला कदम उठाया। उसने शव को 8 टुकड़ों में काटा और रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। हैरानी की बात यह रही कि राम सिंह वहीं बैठकर दो घंटे तक ट्रेन से शव को कटते देखता रहा। आरोपी का कहना था कि कोई निशान नहीं बचना चाहिए।

दोस्ती, धोखा और शक की यह खतरनाक कहानी अब पूरे प्रयागराज को हिला रही है। प्यार और अवैध संबंधों के शक ने BJP नेता की जान ले ली और एक दोस्त को कातिल बना दिया।
COMMENTS