सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण ने 25 स्थानों पर व्यापक अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए और चेतावनी जारी की।
नोएडा क्षेत्र में सड़कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों को सुगम एवं जाममुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण द्वारा 11 फरवरी 2026 को व्यापक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। वर्क सर्किल-1 से 10 के अंतर्गत गठित अतिक्रमण उन्मूलन दस्ते ने विभिन्न सेक्टरों और प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध वेंडर्स, ठेली-पटरी और अन्य अतिक्रमण हटाए।

इस दौरान सेक्टर-12, 43, 44, 45, 51, एनआईए रोड, सेक्टर-57, 58, 59, 60, 53, 52 तथा सेक्टर-76 (मिलान साइट के सामने) में अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त फेज-2, सेक्टर-87 नगला गांव, होजरी कॉम्पलेक्स, सेक्टर-80, 81, नाला चरखास, नगू क्षेत्र, सेक्टर-84, कार्ट रोड सेक्टर-87, जेपी फ्लाईओवर से डीएससी रोड तक तथा सेक्टर-163 में भी अतिक्रमण हटाया गया।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन व्यक्तियों द्वारा पुनः अतिक्रमण किया जाएगा, उनके विरुद्ध चालान और जुर्माना जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नोएडा प्राधिकरण की यह कार्रवाई शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और जाममुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
COMMENTS